Wednesday, April 26, 2017

मसीह के पास

मसीह के ज़ख्मो से हमे मिली हैं शिफा।
मसीह की तकलीफ़ो से हमे मिला हैं आराम।
मसीह की क़ुरबानी से हमे मिली हैं पापो पे फतह।
मसीह के करहाने से हमे
मिले ख़ुशी के नग्मे।
मसीह के दर्द से हमे मिला सुकून।
मसीह के ठत्तो से हमे मिली शान।
मसीह की मौत से हमे मिली ज़िन्दगी।
मसीह के रंज से हमे मिली नजात।

खुदा का कलाम बताता है की हमारे सुकून और तसल्ली कि खातिर और उसके बाद हमेशा की ज़िंदगी और आब्दी अराम के लिए  खुदावंद यीशु ने सारे सितम और ज़ुल्म सहे, जो हमे सहने थे हमारे गुनाहों की वजह से वो यीशु ने सह लिये, और बदले में हमको उसने दे दी नजात, तसल्ली, शिफा, जलाल, ख़ुशी और उम्मीद वो भी हमेशा की मिलने वाली जिन्दगी के साथ।

अब हमे क्या करना है:-

एक मिसाल के जरिये समझे एक बार एक नाई यानी हजामत करने वाले के पास एक यीशु मसीह पर विश्वास करने वाले से नाई ने उसके बाल काटते वक़्त बोला की दुनिया में कोई खुदा नहीं है और अगर होता तो आज दुनिया में कोई परेशान नहीं होता और ना ही कोई झगड़ा या दुःख या मुसीबत होते......

इस पर विश्वासी भाई  चुपचाप होकर उस अविश्वासी नाई को बीना कोई जवाब दिये उसकी दुकान से चला गया, पर जब वो बाहर आया तो विश्वासी भाई ने सड़क पर एक फ़कीर को देखा जिसके बाल, दाड़ी और नाख़ून बहुत बड़े हुए थे, फ़कीर देखने मे ही काफी गंदा लग रहा था....

उसे देखकर विश्वासी भाई ने उस फ़कीर को कुछ पैसे देकर अपने साथ चलने को कहा और विश्वासी भाई उस फ़क़ीर को लेकर उसी नाई की दुकान पर ले आया और उस नाई से कहा की इस दुनिया में कोई भी नाई यानी हजामत करने वाला नही यह सुनकर नाई विश्वासी भाई से गुस्से में बोला की क्या आपको दिखता नहीं की मेरा पेशा ही बाल काटना है....,

विश्वासी भाई ने मुस्कुरा कर नाई से कहा की अगर इस दुनिया में नाई है और अगर तुम एक नाई हो तो फिर इस फ़कीर के बाल, दाड़ी और नाखून क्यों बड़े हुए है.....?

इस पर नाई बोला की इस फ़कीर को बाल कटाने और हजामत करवाने के लिए तो मेरे पास ही आना पड़ेगा न तभी तो ये साफ़ सुथरा होगा,

तभी विश्वासी भाई ने नाई को जवाब दिया और कहा ठीक इसी तरह खुदा भी दुनिया में है.....

और वो जिन्दा खुदा है,जो हमे दिखाई नही देता उसके होने पर भी लोग परेशानी और तकलीफों में हैं, वजह लोग परेशानियों में इसलिए है क्यूंकि लोग उससे दूर है, और उसके पास आना ही नही चाहते...?

ऐसे लोगों को अपनी परेशानियों और तकलीफों को लेकर खुदा के पास अाना पड़ेगा तभी तो खुदा उन्हें हर शैतानी शक्ति से छुटकारा देगा,ये सुनते ही उस नाई की आँखो मे पानी आ गया।

खुदावंद यीशु ने सब कुछ सह लिया और शैतान की ताकत से हमे छुड़ा लिया है, उसने अपने खून को देकर हमे शैतान से खरीद लिया हैं, बस अब हमे पूरे ईमान के साथ उनके पास आना है और ये नजात यानी छुटकारा जो हमे मुफ्त में मिला है हमे पाना है, लेकिन कब...????

यीशु ने कहा ऐ बोझ से दबे हुए लोगों मेरे पास आओ तो मैं तुम्हे अराम दूँगा हम उसके पास आना ही नही चहाते अगर हम आये तो हर तकलीफ, बदनामी, बीमारी और मुसीबत हमको हमेशा के लिये छोड़कर चली जाएंगी, यह तो केवल जिस्मानी चीजें है इसके साथ हमें रूहानी आषिश भी वो देता है जो हमेशा की जिन्दगी है।

प्रभु हम सब को अपनी आत्मा से भरे अपनी समझ दे के हम सही बातों को समझ सके और उसके पास आ सके उड़ाऊ पुत्र की तरह एक बार सिर्फ फैसला तो करो हमारा परमेश्वर जिसने अपने बेटे को हमारे पापो से मुक्ति दिलाने भेजा वो बाहे फैला के खड़ा हैं आमीन।

No comments:

Post a Comment