मसीह में अतिप्रिय सारे लोगों को येशू नाज़रेथ के मीठे और पवित्र नाम मे सलाम।
आज में आपको बाइबल के ही कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताऊंगा जो जागृत थे आत्मा शरीर और प्राण में और इन सभी लोंगो ने येशू के पहले आगमन को कैसे जाना बाइबल से देखते हैं। सबसे पहले में आपको जुने नियम से जितनी भी भविष्यवाणी हुई थी उस विषय मे नही बताऊंगा क्योंकि वो आप सभी को मालूम है में नए नियम से ही आपको बाइबल के कुछ ऐसे लोगो के विषय मे बताता हूँ जो कि आत्मा में जान गए थे कि येशू परमेश्वर का इकलौता पुत्र है उनके नाम इस प्रकार से हैं,
1) ज्ञानी लोग जो हर दिन खोज रहे थे कि एक मसीहा जन्म लेनेवाला है और नियत समय मे तारे द्वारा ढूंढते हुए उन्होंने 2 साल का सफर तय करके येशू को नमन किया।
2)लुक 1:41,42,43
ये वचन को आप पढ़ो ।
लूका 1:41
ज्योंही इलीशिबा ने मरियम का नमस्कार सुना, त्योंही बच्चा उसके पेट में उछला, और इलीशिबा पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गई।
लूका 1:42
और उस ने बड़े शब्द से पुकार कर कहा, तू स्त्रियों में धन्य है, और तेरे पेट का फल धन्य है।
लूका 1:43
और यह अनुग्रह मुझे कहां से हुआ, कि मेरे प्रभु की माता मेरे पास आई?
यहाँ पर हम एक बात पर गौर करे तो ये रहस्य पता चलता है कि मरियम ने अलिशीबा को बिल्कुल भी नही बताया था कि वो गर्भवती है पवित्र आत्मा द्वारा जिसे स्वर्गदूत ने आकर उसे कहा था ये बात बिना बताए पिता की पवित्र आत्मा द्वारा अलिशीबा को पता चल गया इसका मतलब की अलिशिबा जागृत थी इसलिए उसे पवित्र आत्मा द्वारा पता चल गया येशू का पहला आगमन अब में आपको बाइबल के दुसरे व्यक्ति के पास लेकर चलता हूँ कि उसने भी कैसे बिन बताये जान लिया कि येशू ही जगत का उद्धारकर्ता है,
लूक 2:25,26,27,28,29,30
लूका 2:25
और देखो, यरूशलेम में शमौन नाम एक मनुष्य था, और वह मनुष्य धर्मी और भक्त था; और इस्राएल की शान्ति की बाट जोह रहा था, और पवित्र आत्मा उस पर था।
लूका 2:26
और पवित्र आत्मा से उस को चितावनी हुई थी, कि जब तक तू प्रभु के मसीह को देख ने लेगा, तक तक मृत्यु को न देखेगा।
लूका 2:27
और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें।
लूका 2:28
तो उस ने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा,
लूका 2:29
हे स्वामी, अब तू अपने दास को अपने वचन के अनुसार शान्ति से विदा करता है।
लूका 2:30
क्योंकि मेरी आंखो ने तेरे उद्धार को देख लिया है।
मेरे प्रियो यहाँ साफ साफ लिखा है कि पवित्र आत्मा उस पर था और आत्मा ने उसे मन्दिर में लाया और उसने येशू को पहचान लिया ये है एक और सबूत बाइबल से की अगर आप आत्मा में जागृत होतो आप उस समय को उस घड़ी को जान जाओगे जैसे कि अलिशिबा और शिमोन ने बिना किसी मनुष्य के बताए तो केवल पवित्र आत्मा द्वारा जान लिया कि येशू का पहला आगमन हो चुका है
मेरे प्रियो आज हम येशू के दूसरे आगमन का इंतज़ार कर रहे है जो कि बादलों पर होगा और उसके ठीक 7 साल बाद धरती पर होगा बाइबल में ऐसे कई वचन है जो हमे जागृत रहने को कहता है और जागृत रहने के क्या फायदे है ये आपने अलिशिबा और शिमोन को देखकर जान लिया होगा।
आज में आपको इन लोगों के विषय मे इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि येशू का बादलों पर आने का आगमन निकट है हमे इन्ही 2 लोंगो के समान अपनी तैयारी को करना है ताकि पवित्र आत्मा द्वारा हम पर भी प्रभु का रहस्यमयी आगमन प्रगट हो क्योंकि लिखा है कि परमेश्वर कल आज और युगानयुग एक समान है और पक्षपात करना उसका स्वभाव नहीं है जब इन दोनों को पहला आगमन पवित्र आत्मा द्वारा पता चला तो क्या आज वो ही पवित्र आत्मा वो ही परमेश्वर वो ही प्रभु हमे नही बताएगा क्योंकि वचन कहता है,
आमोस 3:7
इसी प्रकार से प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म बिना प्रकट किए कुछ भी न करेगा।
हबक्कूक 2:2
यहोवा ने मुझ से कहा, दर्शन की बातें लिख दे; वरन पटियाओं पर साफ साफ लिख दे कि दौड़ते हुए भी वे सहज से पढ़ी जाएं।
हबक्कूक 2:3
क्योंकि इस दर्शन की बात नियत समय में पूरी होने वाली है, वरन इसके पूरे होने का समय वेग से आता है; इस में धोखा न होगा। चाहे इस में विलम्ब भी हो, तौभी उसकी बाट जोहते रहना; क्योंकि वह निश्चय पूरी होगी और उस में देर न होगी।
प्रकाशित वाक्य 3:3
सो चेत कर, कि तु ने किस रीति से शिक्षा प्राप्त की और सुनी थी, और उस में बना रह, और मन फिरा: और यदि तू जागृत न रहेगा, तो मैं चोर की नाईं आ जाऊंगा और तू कदापि न जान सकेगा, कि मैं किस घड़ी तुझ पर आ पडूंगा।
मेरे प्रियो पिता भला है सदा सदा के लिए उसने सबकुछ पहले से ही तय करके रखा है आपका और मेरा एक काम है कि हमे जागृत रहना है हर पल हर समय क्योंकि वो समय अब बहोत निकट है प्रभु हम सभी को उसकी जागृत पवित्र दुल्हन बनाये येशू नाज़रेथ के नाम से आमीन।
No comments:
Post a Comment