चाहे वह अपनी पत्नी या पति के साथ शादी में धोखा दे रहें हो या अपनी प्रेमिका या प्रेमी को धोखा देना हो,धोका देना हमेशा पाप होता है इंजील के पास धोखाधड़ी और उसके पापी स्वभाव के बारे में बहुत कुछ है।
हम हमेशा सेलिब्रिटी और दुनिया के लोगों के बारे में सुनाते हैं जो अपने साथी को धोखा देते हैं और हम उनकी बातों को सुनकर दुखी होते है और अपनी राय देना शुरू करदेते है ।लेकिन हम ये भूल जाते है कि शैतान भी खुदा के लोगो को अपने धोका देने की आत्मा से भक्त रहा है।इसलिए मेरे अज़ीज़ों शैतान की योजनाओं से दूर रहें क्योकि वो आपको और आपके मन्नको बहकाना जानता है उसको मालुम है कि जवान लड़को को और जवान लड़कियों को कैसे बहकाना है । वो जानता है कि आपके मन को कैसे चलाना है क्योंकि वचन बताता है कि सबसे अधिक अपने मन की रक्षा कर क्योकि मन तो धोका देने वाला है।
उदाहरण
धोखाधड़ी हमेशा चुंबन, स्पर्श या छेड़खानी नहीं होती है यदि आपको टेक्स्ट संदेश हटाना है तो आपका साथी उन्हें नहीं दिखाएगा, आप पहले से ही वहां हैं जहाँ पर धोके की शुरुआत होती है। अगर आप अपने पति से कुछ बात छुपा रहे है और कुछ ऐसा कर रहे है जो आपके पति को नहीं मालूम तो आप अपने पति को धोखा दे रहे है ।
नीतिवचन 12:22 झूठो से यहोवा को घृणा आती है परन्तु जो विशवास से काम करते है उनसे वह प्रसन होता है
मरे अज़ीज़ों वचन बताता है कि अगर आप झूट बोलते है तो परमेश्वर आपसे प्रेम नही करते जैसे जब हम किसी से नफरत करते है तो हम उसका चेहरा भी देखना नही चाहते और ना ही उसकी आवाज़ सुनना चाहते है इसी तरह से हमारा परमेश्वर भी करता है खुदा के कलाम में कई बार कहा गया है कि झूट मत बोलो धोका मत दो क्योकि तुमने अपने पुराने वस्त्र उतार दिए है कुलुस्सियों 3: 9-10 एक दूसरे से झूट मत बोलो क्योकि तुमने पुराने मनुष्यत्व को उसके कामो समेत उतार डाला है
अगर आप खुद से प्रेम रखते है और खुदा की बातों को अपने जीवन में पूरा करते है तो आप कभी दूसरे को धोखा नही देंगे बल्कि आप धोके से नफरत करने लगेंगे और आपके अंदर बदलाव आने लगेंगे और आप खुदा की बातों में बढ़ने लगेंगे नीतिवचन 13: 5 एक धर्मी व्यक्ति धोखे से नफरत करता है, लेकिन दुष्ट व्यक्ति शर्मनाक और लज्जाजनक है
बाइबल क्या कहती है?
निर्गमन 20:14 "तू व्यभिचार न करना" जब हम व्यभिचार करते है तभी हम धोका देने की शुरूआत करने लगते है हम एक बात को छुपाने के लिए एक झूट और उस को छुपाने के लिए दुसरा झूट बोलने लगते है और इसी तरह से हम अपने जीवन साथी को या अपने घर के लोगो को धोखा देना शुरू कर देते है
इब्रानियों 13: 4 विवाह सब में आदर की बात समझी जाए और बिछोना निष्कलंक रहे क्योकि परमेश्वर व्यविचारियो और परस्त्रीगामीयो का न्याय करेगा
विवाह का मतलब ये होता है कि एक लड़का और एक लड़की जब शादी करते है तो वो दोनों एक विशवास के बंधन में बंध जाते है और ये बन्धन ऐसा होता है जो पारदर्शी होता है जिसको पति और पत्नी आसानी से देख सकते है । और अगर यही पर पारदर्शिता नही होगी तो दोनों के रिश्तों में कड़वा पन और दरार आ जायेगी और दोनों के रिश्ते खराब हो जाएंगे और दोनों अलग हो जाएंगे और दोनों के जीवन बर्बाद हो जाएंगे ।
इसलिए इन सभी को रिकने के लिए आप सभी को एक काम करना होगा की आप सभी लोग अपने अपने जीवन में पारदर्शिता लाये जिससे आपके जीवन साथी के साथ आपके सम्बन्ध सरल और मदुर बने रहे और खुदा का अनुग्रह आपके जीवन में बना रहे
खुदा आपको आशिशे दे। आमीन।।
No comments:
Post a Comment